कहानी है अपने इतिहास के लिए मशहूर 'राजस्थान' के एक गांव 'देवली' की - जहां सदियों पुरानी परंपराओं और अंधविश्वासों की जड़े आज भी काफी गहरी है..!
इसी गांव की गलियों में रहती है- 21 साल की 'नंदिनी' जिस पर लगा है- 'अपशगुन और 'बदचलन' होने का कलंक..!
वहीं बाहर से मेडिकल की पढ़ाई करके अभी-अभी गांव लौटा 'सम्राट सिंह ठाकुर' जो अंजान है यहाँ की हवाओं से,
वो एक दिन टकरा जाता है नंदिनी से..! और फिर हालात ऐसे मोड़ लेते है कि सम्राट को मजबूरी में नंदिनी से शादी करनी पड़ती है..!
लेकिन शादी के बाद खुलता है एक ऐसा राज़, जिसने ना केवल सम्राट बल्कि हर किसी की रूह को झकझोर कर रख दिया..! तो आखिर क्या था वो सच जिसने कई सामाजिक पृथाओं की नींव को हिलाकर रख दिया..? और क्या असर होगा इस सच का सम्राट- नंदिनी की जिंदगी पर..? कौनसा कलंक लगा था नंदिनी पर..? क्यों करनी पड़ी सम्राट को नंदिनी से मजबूरी में शादी..? सुनिए कहानी "प्रीत के आँचल में..!"
# social reinforcement # love #justice
Show More